Type Here to Get Search Results !

आधार के केंद्रीय अधिकारी गण पहुंचे रायपुर


रायपुर:-

 भारत सरकार के आधार कार्ड यूआईडीएआई के सीईओ डॉ सौरभ गर्ग ने आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन गांधी सदन स्थित आधार केंद्र का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखकर वे संतुष्ट हुए। 

डॉ गर्ग आज सुबह करीब 10 बजे निगम मुख्यालय भवन के भूतल स्थित आधार कार्ड केंद्र में पहुंचे थे। उनके साथ श्रीमती संगीता पी जो कि यूआईडीएआई की डी डी जी, छत्तीसगढ़ के यूईडीएआई के डायरेक्टर श्रीनिवास नाइक, नीलेश सोनी जेसीओ चिप्स, अनन्त तिवारी पीएम यूईडीएआई भी आए थे। निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी के उन्होंने आधार केंद्र का जायजा लिया। आधार केंद्र में सभी कर्मचारियों के लिए अलग - अलग केबिन, आधार कार्ड के विभिन्न कार्यों के लिए आये आगन्तुंको के लिए टोकन सिस्टम, उनके बैठने के लिए कुर्सियों के इंतजाम आदि व्यवस्था देखकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.